- सीएम ने जर्नलिस्ट के परिवार को 10 लाख रुपए बतौर मुआवजा दिया है।
- अखिलेश ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए डीजीपी जावीद अहमद को जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाने को कहा है।
- मामले की जांच सुल्तानपुर के डीएम को सौंपी गई है।
कैसे हुई वारदात?
- वारदात सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर इलाके में हुई।
- सुबह करीब 11:30 बजे जर्नलिस्ट तरुण मिश्रा अपने मामा के घर अंबेडकरनगर जा रहे थे।
- इसी बीच इनायतपुर में दो अज्ञात बाइक सवार लड़कों ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार को रोक लिया।
- बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
- घायल जर्नलिस्ट ने हॉस्पिटल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
पत्रकारों पर हमले के 74% मामले यूपी में...
- पत्रकारों पर हमले और उत्पीड़न के मामले में यूपी आगे है। साल 2014 में अकेले यूपी में ऐसे 74 फीसदी मामले सामने आए हैं।
- सपा सरकार में तो पत्रकारों पर हमले और बढ़े हैं।
- कुछ दिन पहले ब्लॉक प्रमुख चुनाव की जीत के जश्न में शामली जिले में हुई फायरिंग में बच्चे की मौत का मामला सामने आया था।
- वहां कवरेज के लिए गए कुछ टीवी जर्नलिस्टों से सपा एमएलए नाहिद हसन के सपोर्टर्स ने मारपीट की थी। उनके कैमरे तोड़ दिए गए थे।
- लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों को रोकने के लिए हाल ही में यूपी सरकार ने जर्नलिस्टों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है।