पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Muzaffarpur Vaishno Devi Special Train Know Schedule Lucknow

मुजफ्फरपुर से वैष्‍णों देवी चलेगी यह स्‍पेशल ट्रेन, जानिए अन्‍य ट्रेनों का शेड्यूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ. रेलवे ने दुर्गा पूजा और दीपावली को देखते हुए यात्र‍ियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसी क्रम में नार्दर्न रेलवे ने सात नई ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इनमें तीन जनसाधारण स्पेशल ट्रेनें और कुछ ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का भी निर्णय किया गया है।

यह हैं ट्रेनें- नई दिल्ली-लालकुआं-नई दिल्ली ट्राईवीकली एसी एक्सप्रेस (04420/04419) दोनों दिशाओं में 28 ट्रिप के लिए, आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल वीकली सुपरफ़ास्ट (04422/04421) दोनों दिशाओं में 10 ट्रिप के लिए, नई दिल्ली-इलाहबाद-नई दिल्ली वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04424/04423) दोनों दिशाओं में 10 ट्रिप के लिए, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-मुजफ्फरपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस (04976/04975) दोनों दिशाओं में 9 ट्रिप के लिए चलेंगी।

यह हैं जनसाधारण स्पेशल ट्रेनें- इनमें छपरा-दिल्ली जनसाधरण वीकली स्पेशल ट्रेन (05101/05102) दोनों दिशाओं में 6 ट्रिप के लिए, दिल्ली-पटना-दिल्ली जनसाधारण एक्सप्रेस बाई-वीकली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 18 ट्रिप के लिए। अंबाला-सहरसा-अंबाला जनसाधारण एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 18 ट्रिप के लिए चलेगी।

ट्रेनें, उनका रूट और समय

नई दिल्ली-लालकुआं-नई दिल्ली ट्राईवीकली एसी एक्सप्रेस (04420/04419)

यह ट्रेन 28 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर में 1:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन शाम 4:40 बजे लालकुआं से रवाना होगी और रात 10:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 28 ट्रिप के लिए चलेगी। इस ट्रेन में एक एग्जीक्यूटिव एसी चेयरकार और सात एसी चेयरकार कोच लगेंगे। रास्ते में यह ट्रेन मुरादाबाद, रामपुर और रूद्रपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल वीकली सुपरफास्ट (04422/04421)

यह ट्रेन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को आनंद विहार से 10 ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात 11:55 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। इसी तरह इलाहबाद से यह ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर के बीच हर रविवार को 10 ट्रिप के लिए चलेगी। इलाहाबाद से यह ट्रेन सुबह 11:00 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी थ्री टियर का एक, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के छह-छह कोच और दो सेकंड क्लास कम लगेज कोच लगेंगे। यह ट्रेन रास्ते में गाजियाबाद और कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

आगे पढ़िए अन्य स्पेशल ट्रेनों का टाइम शेड्यूल...