पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nagar Nigam Wards Engineer Municipal Corporation Commissioner Clean Uttar Pradesh Latest News

नगर निगम के तीन इंजीनियरों पर कार्रवाई के आदेश, कमेटी 15 दिन में देगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. नगर निगम के बेलगाम इंजीनियरों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू हो गई है। निगम के कमिश्नर आरके सिंह खुद वार्डों में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। निशातगंज और काल्विन कॉलेज वार्ड में पिछले साल विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर उन्होंने अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

जानकारी के मुताबिक, नगर आयुक्त को निशातगंज और काल्विन कॉलेज वार्ड में निरीक्षण के दौरान मेनहोल के खुले ढक्कन, टूटी हुई नालियां, गंदगी का अंबार मिला था। यहां के सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने कार्य नहीं करवाए। यही नहीं पार्कों में दीवार के सहारे टीन शेड लगाकर अतिक्रमण भी कर लिया गया, लेकिन अभियंताओं ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
वार्ड की समस्याएं 10 दिन में सुलझाएं
नगर आयुक्त आरके सिंह ने दौरे के बाद अभियंता कमलजीत, सहायक अभियंता डीएस त्रिपाठी और अवर अभियंता आलोक कुमार श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वार्ड की समस्याओं को 10 दिन में दूर नहीं किया गया, तो कार्यालय अधीक्षक को इन अधिकारियों का ट्रांसफर लखनऊ नगर निगम से दूसरी जगह करने के लिए भी कहा गया है वहीं, फूलवाला पार्क में अव्यवस्था को देखकर आयुक्त आरके सिंह ने उद्यान अधीक्षक राजू चौरसिया को पार्क के कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए नोटिस जारी किया है।
नगर आयुक्त खुद करेंगे मुआयना
नगर आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह खुद मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। जो अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम लखनऊ (तस्वीर में)