लखनऊ. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी का जादू पूरे देश में दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इस मोदी फैक्टर का असर बीते दिनों हुए 5 राज्यों के चुनावों में देखने को मिल ही चुका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में हुई मोदी की छ रैलियों से प्रदेश की जनता का रूख साफ नजर आ रहा है। संभावना है कि
ये मोदी फैक्टर 2014 लोकसभा चुनावों में भाजपा को भारत के सबसे बड़े राज्य में जीत दिला सकता है।
दरअसल, हाल ही में एबीपी न्यूज़ चैनल ने नीलसन की ओर से पोल करवाया, इस
ओपिनियन पोल के मुताबिक, अगर अभी चुनाव हुए तो प्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी, जबकि यूपी की सत्ता में बैठी समाजवादी पार्टी और
केंद्र में काबिज कांग्रेस को भारी नुकसान होगा। हालांकि, बसपा को भी फायदा होता नहीं दिख रहा है, लेकिन उसे
समाजवादी पार्टी की तुलना में थोड़ा कम नुकसान होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सफलता का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में ज्यादा असरदार साबित होती नहीं दिख रही है। एबीपी न्यूज़-नीलसन सर्वे की मानें तो
यूपी में 'आप' एक या दो सीटें जीत सकती है। उत्तर प्रदेश को लेकर इंडिया टुडे और सी वोटर ने भी सर्वे कराया है। इसमें भी यूपी में मोदी का जादू चलता दिख रहा है। यह सर्वे
राहुल गांधी के लिए भी राहत लेकर आया है। अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'आप' के
नेता कुमार विश्वास से किसी प्रकार का खतरा नहीं होने की बात कही गई है।
आगे पढ़े एबीपी न्यूज़-नीलसन के ओपिनियन पोल के परिणाम और इंडिया टुडे, सी वोटर का सर्वे...