पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi Rally In Gorakhpur Mulayam Singh Yadav Rally In Banaras

मोदी और मुलायम पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरजेंगे आज, देखिए तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. आज गोरखपुर में नरेन्द्र मोदी और वाराणसी में मुलायम सिंह की रैली है। इन रैलियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा का आरोप है कि बीजेपी की रैली में पेड वर्कर यानि किराए के लोग आते हैं, जबकि बीजेपी के अनुसार सपा की रैली में पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम और डीएम आते हैं। दोनों पार्टियां अपनी-अपनी रैलियों में बड़ी भीड़ जुटानें का दावा कर रही हैं।
आज बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दहाड़ेगें। वहीं सपा सुप्रीमो नमो के खिलाफ पूर्वी उत्तर प्रदेश के ही शहर वाराणसी में गरजेगें। रैली के पहले दोनों पार्टी के नेता भीड़ को लेकर नंबर एक होने का दावा करने में जुटे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार भाजपा की कोई रैली नहीं होनी है।
वह जन रैली नहीं आरएसएस की रैली होती है। वहीं सपा की रैली में गरीब लोग, किसान, मुसलमान, आम जनता और महिलाएं आती हैं। आरएसएस की रैली में न मुसलमान जाता है और न किसान। सपा सुप्रीमो की रैली में पांच लाख से ज्यादा लोग आ रहे हैं। पूर्वांचल में बनारस मंडल में पूरा उत्साह है। गांव-गांव में लोगों ने रैली में आने के लिए बड़ी तैयारियां कर रखी हैं। यह रैली आरएसएस की रैली से कहीं ज्यादा बड़ी है।
उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आरोप है कि समाजवादी पार्टी का ये दावा उनके अहंकार को प्रर्दशित करता है। जानबूझकर पिछली तीन रैलियों से उसी दिन रैली कर रहे हैं, जिस दिन भाजपा की रैली होती है। यही उनके निर्णय का परिचायक है कि कही न कही उनके मन में डर बैठा हुआ है, खौफ बैठा हुआ है। उनकी रैली भाजपा की रैली के आधी भी नहीं होगी।
यह तीसरी बार होगा जब मुलायम की रैली मोदी की रैली के साथ हो रही है। इसके पहले इक्कीस नवंबर को मोदी की रैली आगरा में थी, तब समाजवादी पार्टी की रैली बरेली में थी। उसके बाद तेईस दिसंबर को मोदी की रैली बनारस में थी, तब समाजवादी पार्टी ने बदायुं में अपना कार्यक्रम लगाया था। दो अपनी-अपनी रैली के लिए किस में कितना है दम की हुंकार लगा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के राज्यमंत्री एंव वाराणसी रैली के सहप्रभारी राम आसरे विश्वकर्मा के अनुसार समाजवादी पार्टी दूसरो की रैली का संज्ञान नहीं लेती और आजतक जो सपा का इतिहास का रहा है। इस सपा की रैलियों की भीड़ का रिकॉर्ड खुद सपा ने ही तोड़ा है। आजमगढ़ की सबसे बड़ी रैली हुई। उसके बाद उससे बड़ी रैली बरेली की हुई, उससे बड़ी झांसी की हुई। अब सबसे बड़ी बनारस मंडल की रैली हो रही।
उधर भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जनता किराए पर नहीं आती। जनता भारत की भाग्य विधाता है। जनता ही तय करती है कौन सरकार बनाएगा और कौन नहीं।
आगे देखिए मोदी की रैली की तैयारिय़ों की तस्वीरें...