लखनऊ. नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को यूपी दौरे पर रहेंगे। बरेली के रबड़ फैक्ट्री मैदान फतेहगंज पश्चिमी में वह किसान स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर यूपी बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल तोमर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को बरेली में रैली की तैयारियों का जायजा लिया। बता दें, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह को रैली का संयोजक बनाया गया है।
मंगलवार को पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। ओम माथुर ने कहा, प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है। मोदी सरकार ने सबसे कम प्रीमियम में अधिक राशि के लिए ये योजना तैयार की है। मोदी सरकार किसानों के हितों में फैसले ले रही है।