तस्वीर में: 12वें नेशनल बुक फेयर का नए 'लोगो' को प्रदर्शित करते आयोजक।
लखनऊ. नए 'लोगो' और नए कलेवर के साथ नेशनल बुक फेयर जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार किताबों के साथ गंगा के बारे में भी जागरूक लोग जागरूक होंगे। वहीं, कई नामी देशी-विदेशी प्रकाशक भी हिस्सा लेंगे। 12वें नेशनल बुक फेयर का आयोजन मोतीमहल लॉन में 19 सितंबर से शुरू होगा, जो 28 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्घाटन यूपी के राज्यपाल राम नाईक करेंगे। दस दिन तक चलने वाले बुक फेयर में बच्चों के साथ रचनाकारों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।यह जानकारी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई।
जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को ‘दि फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया’ नई दिल्ली के सहयोग से हो रहे केटी फाउंडेशन के इस 12वें आयोजन का उद्घाटन राज्यपान राम नाईक करेंगे। वहीं, मेयर दिनेश शर्मा बतौर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे। इस बार पुस्तक मेले के नया ‘लोगो’ भी अतिथियों ने जारी किया। यह मेला 28 सितंबर को समाप्त होगा।
इस बार ये प्रकाशक होंगे शामिल
12वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले के बारे में आयोजक के देवराज अरोड़ा और उमेश ढल ने बताया कि वर्चुअल वर्ल्ड की ओर बढ़ती दुनिया में किताबों का महत्व पहले से बढ़ा है। यह बुक फेयर देश के पांच प्रमुख और प्रतिष्ठित पुस्तक मेलों में शुमार हो चुका है। इस पुस्तक मेले में पहली बार वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन, विद्या प्रकाशन मंदिर मेरठ, डव मल्टीमीडिया चेन्नई, एनओएक्स मुम्बई, मैपेल प्रेस इण्डिया नोएडा और वाग्देवी प्रकाशन बीकानेर आदि शामिल होंगे।
गंगा थीम है कुछ खास
गंगा-जमुनी तहजीब के शहर में लग रहे इस पुस्तक मेले में उर्दू के स्टॉलों में रामपुर रजा लाइब्रेरी और गुड वर्ल्ड दिल्ली का स्टाल भी पहली बार शामिल हो रहा है। नेशनल बुक फेयर में इस बार एक स्टॉल गंगा को समर्पित रहेगा। जहां बुक फेयर में आए लोगों को गंगा नदी के प्रति जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें रखी जाएंगी, जिन्हें पढ़कर लोगों को पर्यावरण और गंगा के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। लोग इन किताबों को खरीद भी सकेंगे।
आगे पढ़िए बच्चों के लिए कुछ खास है इस बार का बुक फेयर…