पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National Energy Conservation Day These Ways You Can Save More Power

नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन डे: इन तरीकों से आप भी बचा सकते हैं बि‍जली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एपीएफसी की फाइल फोटो:
लखनऊ. यूपी भीषण बिजली संकट से जूझ रहा है। प्रदेश का बिजली विभाग इस संकट से उबरने के लि‍ए हर संभव प्रयास करने में जुटा हुआ है। विभिन्न सरकारी महकमा बिजली बचाने के लिए संस्थाओं और लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। हालांकि‍, इस सबके बीच बिजली बचाने में आम लोग भी अहम भूमिका निभा सकते है। ऊर्जा संवर्धन से जुड़े अधिकारी भी मानते हैं कि आम लोगों के जुड़े बिना इस संकट से निपट पाना बेहद मुश्किल है। इसी कड़ी में dainikbhaskar.com ने ऊर्जा संवर्धन से जुड़े अधिकारियों से बात कर यह जानने की कोशिश की कि आखिर कैसे और किन चीज़ों के जरिए ऊर्जा संवर्धन में सहयोग कर बिजली उपभोक्ता खुद को और सरकार को भी लाभ पहुंचा सकते हैं।
पावर कॉरपोरेशन की सुपरिटेंडेंट इंजीनियर वरालिका दुबे बताती हैं कि बि‍जली बचाने के लि‍ए लोगों को ऑटोमेटिक पॉवर फैक्टर करेक्टर (एपीएफसी) का इस्तेमाल करना चाहि‍ए। यह उपभोक्ता के लिए काफी फायदेमंद है। वह बताती हैं कि‍ 10 किलोवाट से ऊपर बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को इस उपकरण के इस्तेमाल से ज़्यादा लाभ मिल सकता है।
एपीएफसी के इस्‍तेमाल से 30 फीसदी बि‍जली की होती है बचत
हॉस्पिटल्स, नर्सिंग होम्स, मॉल्स, फैक्ट्री, इंडस्ट्री और स्कूल-कॉलेज के अलावा सरकारी और गैर सरकारी बिल्डिंगों में एपीएफसी का इस्तेमाल कर बिजली की बचत की जा सकती है। वरालिका दुबे के अनुसार, इस उपकरण के इस्तेमाल से करीब 30 फीसदी तक बिजली की बचत होती है। इससे सरकार पर बिजली का बोझ कम होता है। साथ ही उपभोक्ता की भी जेब पर बोझ काफी कम हो जाता है।
एसी के साथ चलाएं पंखा
ऐसा माना जाता है कि एसी को 18 से 20 डिग्री तापमान पर चलाने पर बिजली की खपत कम होती है, लेकिन ऐसा सोचना गलत है। पेट्रोलियम संरक्षण रिसर्च एसोसिएशन के उपनिदेशक संदीप वर्मा कहते हैं कि एसी को 24 से 26 डिग्री के तापमान पर चलाने के साथ ही पंखों को चलाया जाए तो 10 फीसदी बिजली की बचत होगी और अधिक ठंड का एहसास होगा।
स्प्लिट एसी भी है काफी फायदेमंद
उन्‍होंने बताया कि विंडो एसी की अपेक्षा स्प्लिट एसी को लगाने से भी 30 फीसदी ऊर्जा की बचत की जा सकती है। चूंकि‍ स्प्लिट एसी की खरीद पर कुछ अधिक रकम खर्च होती है, इसलिए लोग उसे नहीं खरीदते। उन्होंने कहा कि फाइव स्टार रेटिंग के बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करने पर भी 15 से 20 फीसदी की बिजली बचती है।
आगे पढ़ि‍ए ट्रांसलूसेंट शीट के इस्तेमाल से घट सकती है बिजली की जरूरत