पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National Students Union Of India Meeting With Congress

यूथ कांग्रेस की पाठशाला में सुझाव के बदले लगा शिकायतों का अंबार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एकबार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को अपने सहयोगी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद आई। इसको लेकर लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश भर से यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की एक पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें हेडमास्टर के रूप में मधुसूदन मिस्त्री रहे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस पाठशाला में देखते ही देखते मधुसूदन मिस्त्री और निर्मल खत्री के आगे शिकायतों का अंबार लग गया।
लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस की पहली बार लगी इस पाठशाला में यूथ कांग्रेस और एनएसआईयू के कार्यकर्ताओं के लिए अनोखा अनुभव रहा। इस पाठशाला में आए छात्र के रूप में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के बेहतर नतीजे के लिए उनके सुझाव रखने के लिए कहा गया, लेकिन देखते ही देखते कार्यकर्ताओं ने सुझाव के बदले शिकायतों का अम्बार लगा दिया।
आगे पढ़े सुझाव के बदले क्या मिली शिकायतें...