पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • NBRI Flower Exhibition Youth Enjoys Takes Selfies Lucknow News

PHOTOS: फ्लावर शो से महक उठी नवाबी नगरी, मस्‍ती के मूड में दिखे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: एनबीआरआई में चल रही पुष्‍प प्रदर्शनी को देखती युवती।

लखनऊ.
शनिवार को राष्‍ट्रीय वनस्‍पति अनुसंधान संस्‍थान (एनबीआरआई) में दो दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इस शो में नेत्रदान-महादान, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, स्वागत को बसंत शीर्षकों को थीम के अंतर्गत रखा गया। इसमें अलग-अलग तरह के विदेशी फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ इनकी देखभाल की जानकारी भी दी गई। वहीं, रविवार को इसके समापन दिवस पर राज्यपाल राम नाइक ने विजेताओं को इनाम भी दिया।
जानकारी के मुताबिक, एनबीआरआई में दो दिवसीय गुलदाउदी और कोलियस प्रदर्शनी आयोजित की गई। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग परिवार और दोस्‍तों के साथ मौज-मस्‍ती के मूड में दिखाई दिए। बच्‍चे जहां फूलों को छूकर खुश हो रहे थे, वहीं दोस्‍तों का झुंड सेल्‍फी और फुल-टू-मस्‍ती करने में लगा हुआ था।
फ्लावर शो में किंग ऑफ शो, क्‍वीन ऑफ शो, प्रिंस ऑफ शो और फ्लावर ऑफ द ईयर समेत कई टाइटल दिए जाते हैं। दूसरी तरफ प्रदर्शनी देखने आए लोग यहां पर देशी-विदेशी फूलों के साथ बीजों को भी खरीद सकते हैं। इसके साथ सीएसआईआर द्वारा बनाए गए नैचुरल प्रोडक्‍ट्स भी खरीद सकते हैं। वहीं, बागबानी और फूलों की देखभाल के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ बागबानी से संबंधित सामानों को भी खरीद स‍कते हैं।
विशेषज्ञों से लें जानकारी
एनबीआरआई ने गुलदाउदी और कोलियस के लगभग सभी रंगों तथा प्रकारों के कुल 225 से अधिक जर्मप्‍लाज्‍म संग्रहित और अनुरक्षित किए हैं। इस प्रदर्शनी में इनकी विविध प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्‍त संस्‍थान ने पारंपरिक और आधुनिक विधियों के माध्‍यम से विकसित नई किस्‍मों के साथ हाल ही में संग्रहित जर्मप्‍लाज्‍म का भी प्रदर्शन किया। जिससे वे गुलदाउदी और कोलियस से संबंधित कृषि प्रौद्योगिकी, व्‍यावसायिक कट-फ्लावर्स की किस्‍मों और अन्‍य संवर्धन पद्धतियों के विषय में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

आगे देखें फ्लॉवर प्रदर्शनी से जुड़ी तस्‍वीरें...