लखनऊ. डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से एफिलिएटड कॉलेजेस के सम्मेलन में शुक्रवार को नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसके मुताबिक, अब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को कॉलेज सवालों के जवाब देकर ही चीफ गेस्ट बना सकेंगे।
ये है पूरा मामला
- एकेटीयू के वीसी प्रोफेसर विनय पाठक ने बताया कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों द्वारा उन्हें इनवाइट करने से पहले कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।
- सवालों के जवाब दिए बिना कॉलेजों को चीफ गेस्ट का अप्रूवल नहीं मिलेगा।
- कॉलेजों को यह बताना होगा कि जो स्टूडेंट संस्थान से पास आउट हुए हैं, उनकी कॉशन मनी वापस की गई है या नहीं।
- कालेज प्रशासन को ये भी क्लीयर करना होगा कि पास आउट स्टूडेंट्स को मार्कशीट और डिग्री उपलब्ध करा दी गई है या नहीं।
- इसके अलावा ये भी क्लेरीफिकेशन देना होगा कि कॉलेजों ने अपने यहां कार्यरत किसी भी फैकल्टी को बीच समय कार्यमुक्त तो नहीं किया है।
- साथ ही सभी फैकल्टीज को टाइमली पेमेंट किया जा रहा है या नहीं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटो...