प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ. रेलवे ने रेल बजट 2014-2015 में अनाउंस की गई दो ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यह दोनों ट्रेनें यूपी से मुंबई के लिए चलाई जा रही हैं। एक ट्रेन लखनऊ से बांद्रा तो दूसरी आजमगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलाई जा रही है। यह ट्रेनें अपने पहले सफर में स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। इसके बाद दोनों ही रेगुलर वीकली एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी।
रेल बजट 2014-2015 में अनाउंस की गई ट्रेन नंबर 19021/19022 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन (नॉर्थ इस्टर्न रेलवे) वीकली एक्सप्रेस का 13 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से और 15 दिसंबर को लखनऊ जंक्शन (नॉर्थ इस्टर्न रेलवे) से शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 13 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से स्पेशल ट्रेन नंबर 09021 के रूप में बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लखनऊ जंक्शन (नॉर्थ इस्टर्न रेलवे) रात 10:40 बजे पहुंचेगी।
रेगुलर वीकली ट्रेन 19021 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से हर शनिवार दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर बोरीवली, बोइसर, वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा स्टेशनों पर रुकती हुई दूसरे दिन मथुरा जंक्शन से सुबह 10:30 बजे, हाथरस सिटी से सुबह 11:16 बजे, कासंगज से दोपहर 12:25 बजे, फरूर्खाबाद से दोपहर 3:00 बजे, कन्नौज से शाम 4:20 बजे, कानपुर अनवरगंज से शाम 6:30 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 6:50 बजे छूटकर रात 8:20 बजे लखनऊ जंक्शन (नार्थ ईस्टर्न रेलवे) पहुंचेगी।
रिटर्न जर्नी में यह ट्रेन 19022 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस वीकली एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन (नॉर्थ इस्टर्न रेलवे) से हर सोमवार रात 12:10 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल से रात 1:50 बजे, कानपुर अनवरगंज से रात 2:05 बजे, कन्नौज से रात 3:03 बजे, फरूर्खाबाद से सुबह 4:21 बजे, कासगंज से सुबह 6:25 बजे, हाथरस सिटी से सुबह 7:33 बजे, मथुरा जंक्शन से सुबह 9:20 बजे छूटकर अछनेरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, बड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी, बोइसर, बोरीवली स्टेशनों पर रुकती हुई दूसरे दिन बान्द्रा टर्मिनस सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी।
आगे पढ़िए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस...