पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब यूपी में पानी पर दौड़ेगी बस, बनेगा 1620 km लंबा ट्रैक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. विदेशों की तरह यूपी में भी वाटर बस चलाने की योजना बनाई जा रही है। अब जनता को सिटी बसों और ट्रेनों में धक्‍के नहीं खाने पड़ेंगे। वहीं, लोग पानी पर चलने वाली बसों का आनंद उठा सकेंगे। यूपी सरकार की मंजूरी मिल गई है। ये बसें जल्द ही हल्दिया से वाराणसी के बीच चलाई जाएंगी। ये बातें लखुनऊ पहुंचे केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कही।
3 साल में शुरू हो जाएगी वाटर बस
-गडकरी ने कहा, सस्ती दर पर ट्रांसपोर्ट मुहैय्या कराने के लिए अभी हल्दिया से वाराणसी के बीच वाटर बस चलाई जाएगी।
-इसके लिए वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाने जा रहे हैं।
-इसकी लागत करीब 170 करोड़ रुपए होगी।
-हल्दिया से वाराणसी तक 1620 किमीर का वाटर ट्रांसपोर्ट होगा।
-दूसरे चरण में साहिबगंज से वाटर ट्रैक बनाया जाएगा, जोकि 350 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
-तीसरे चरण में हल्दिया से बनाया जाएगा, जिसकी लागत 700 करोड़ रुपए की होगी। फारक्का में नेवीगेशन ब्लॉक बनाया जा रहा है।
-उन्‍होंने बताया कि इससे पड़ोसी देश में भी जाने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।
पानी पर परिवहन से कम होगा यात्रा का खर्च
-गडकरी ने बताया कि वाटर बस के संचालन से यात्रा का खर्च काफी कम हो जाएगा।
-वाराणसी से हल्दिया के बीच जलमार्ग विकसित किया जा रहा है।
-जल्‍द ही इस रास्ते के बीच यात्रियों के उतरने के लिए 13 पोर्ट बनाए जाएंगे।
-एक वाटर बस की कीमत एक करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपए तक होगी, जोकि पानी के साथ-साथ सड़क पर भी चलेगी।
केरल में शुरू हुई थी पहली वाटर बस सेवा
-भारत की पहली वाटर बस सेवा केरल के कुट्टानाड अल्लापुझा में शुरू हुई थी।
-इसके बाद अभी केरल के कोच्ची में यह सेवा 13 नवंबर 2014 से शुरू हुई है।
-पर्यटक और आम जनता को सस्ता परिवहन उपलब्ध कराने के लिए विदेशों में इसका काफी प्रचलन है।
-इस तरह की वाटर बस इटली के वेनिस, दुबई, बाल्टीमोर, सिएटल और चाइना आदि जगहों पर खूब चलती हैं।
यूपी में भी है शिप लेन की संभावना
गडकरी ने सीएम अखिलेश यादव से इस योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि शिप लेन की संभावना सिर्फ मुंबई में ही है। यूपी में भी शिप लेन योजना लागू की जा स‍कती है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में 65 हजार किमी का कैनाल है। साथ ही यहां नदियों की भी कमी नहीं है। ऐसे में वाटर बसों की संभावना यूपी में ज्यादा है। गडकरी ने कहा कि अभी वाराणसी से हल्दिया का जलमार्ग विकसित किया जा रहा है।
आगे की स्‍लाइड्स में पढ़िए, पानी और सड़क पर कैसे चलती है वाटर बस
खबरें और भी हैं...