पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • No Parking On Shopping Complex And Mall Lucknow Latest News

कॉम्‍प्‍लेक्‍स में पार्किंग की जगह बन गई दुकानें, कट जाता है लोगों का चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पत्रकारपुरम इलाके के कॉम्‍प्‍लेक्‍स में पार्किंग नहीं होने के कारण सड़क पर खड़ी कार।
लखनऊ. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की बनाई गई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में पार्किंग की जगह पर नई-नई दुकानें खुल गई हैं। शहर के कॉम्‍प्‍लेक्‍स में भी पार्किंग गायब है। ऐसे में लोगों को मजबूरन सड़क में वाहन खड़ा करना पड़ रहा है। इससे पुलिस उनका चालान काट रही है। वहीं, कॉम्‍प्‍लेक्‍स के मालिक और एलडीए के संबंधित अधिकारी ढीला रवैया अपनाए हुए हैं।

एलडीए के नियोजन विभाग के नियमानुसार, हर कॉम्‍प्‍लेक्‍स और मॉल में पार्किंग की व्यवस्था करना जरूरी है। बिल्डिंग के बेसमेंट या ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग बनाया जा सकता है। वहीं, इससे हटके राजधानी में बहुत से ऐसे मॉल और कॉम्‍प्‍लेक्‍स बने हैं, जहां पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी गई है। जहां थोड़ा बहुत जगह पार्किंग के लिए छोड़ी गई है, वहां भी दुकानें खुल गई हैं।
क्या कहते हैं लोग
पत्रकारपुरम के एक कॉम्‍प्‍लेक्‍स में शॉपिंग के लिए आई प्रियंका ने बताया कि यहां पार्किंग की बड़ी दिक्कत है। सड़क में गाड़ी खड़ी करने पर चालान कट जाता है। आयुष का कहना है कि कॉम्‍प्‍लेक्‍स तो बड़े बना दिए जाते हैं, लेकिन पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी जाती। इससे यहां खरीदारी करने के लिए जो लोग आते हैं, उन्हें बड़ी फजीहत होती है।
क्या कहते हैं अधिकारी
एलडीए के टाउन प्लानर जेएन रेड्डी का कहना है कि हर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में पार्किंग होना अनिवार्य है। कॉम्‍प्‍लेक्‍स का जो नक्शा पास होता है, उसमें भी पार्किंग दिखाने का प्रावधान है। यदि किसी ने पार्किंग नही बनाई है, तो उसे कंपलीशन सर्टिफिकेट नही दिया जाता है।
क्या है हकीकत
हालांकि, हकीकत यह है कि कॉम्‍प्‍लेक्‍स मालिकों को अधिकारियों की मिलीभगत से कंपलीशन सर्टिफिकेट भी आसानी से मिल जाता है। जब पार्किंग नहीं होने का मामला उठता है, तो कागजी खानापूर्ति की जाती है। बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, खबर से जुड़ी कुछ अन्य तस्वीरें...