लखनऊ. गौरी हत्याकांड को देखते हुए बजरंग दल ने एक अनूठी पहल की है। उसने एलान किया है कि
फेसबुक, वॉट्सऐप और
ट्विटर के जरिए जिन लड़कियों को दबंग युवक परेशान कर रहे हैं, उनसे बजरंग दल खुद निपटेगा। इसके लिए लड़कियों को दुर्गावाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं के पास अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। बजरंग दल ने अपनी छवि को खराब होने से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है।
बजरंग दल के अवध प्रांत के सुरक्षा प्रमुख जीतेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि गौरी हत्याकांड में सोशल मीडिया की अहम भूमिका थी। वहीं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में लड़कियां सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से गलत लोगों द्वारा ब्लैकमेल की जा रही हैं। भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए बजरंग दल हमेशा प्रयासरत रहता है। इसलिए यह तय किया गया है कि अब दल के सदस्य खुद आगे आकर ऐसी लड़कियों की मदद करेंगे।
दुर्गावाहिनी की महिला सदस्यों की होगी खास भूमिका
जीतेंद्र ने बताया कि इस मुहिम में दुर्गावाहिनी की महिला सदस्यों की खास भूमिका होगी। पीड़ित लड़कियां इन सदस्यों से संपर्क कर अपनी हर तरह की परेशानियों को बता सकती हैं। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद बजरंग दल उस व्यक्ति से खुद निपटेगा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए दुर्गावाहिनी की सदस्यों का जारी किया जाएगा हेल्पलाइन नंबर...