पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है अक्‍टूबर का महीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्‍मक फोटो
लखनऊ. सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारी और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी अभी से घूमने जाने का प्‍लान बना लिया है।

बताते चलें कि अक्‍टूबर महीने में गांधी जयंती, दशहरा और दीपावली मिलाकर पांच त्यौहार एक साथ एक पड़ रहे हैं। वहीं, यदि इन छुट्टियों में चार रविवार और पांच दिन कार्यदिवस वाले विभागों को जोड़ लें तो छुट्टियों की संख्‍या 15 हो जाएगी। इससे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को महज 16 दिन ही काम करना होगा।

दो अक्‍टूबर को गांधी जयंती और तीन को दशहरा इसके बाद चार को शनिवार और पांच को रविवार की छुट्टी है। इसको देखते हुए सरकारी कर्मचारियों ने शनिवार की छु्ट्टी के लिए भी आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। इसी तरह 23 अक्टूबर को दीपावली और 24 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके अगले दिन 26 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में 25 की छुट्टी के लिए भी कर्मचारी जोड़-तोड़ में लग गए हैं। वहीं, पांच दिन के कार्यदिवस वाले विभागों की चार अक्टूबर को साप्ताहिक बंदी रहेगी। ऐसे में उनके हाथ एक साथ पांच दिन का अवकाश लगेगा।

आगे पढ़िए कब-कब होंगी छुट्टियां...