पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Om Prakash Dwivedi Alligation Depravity On Gayatri Prasad Prajapati

गाय‍त्री प्रसाद प्रजापति पर ओमप्रकाश द्वि‍वेदी ने लगाया चरित्रहीनता का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायत्री प्रसाद प्रजापति‍ की फाइल फोटो।
लखनऊ. आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर भूतल और खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कभी उनके सहयोगी रहे ओमप्रकाश द्वि‍वेदी ने उनपर पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा है कि प्रजापति की महिला मित्र से नाजायज बेटी भी है। उन्‍होंने लड़की का डीएनए टेस्ट कराकर पुष्टि करने की मांग की है।
द्वि‍वेदी ने आरोप लगाया है कि प्रजापति की 1,350 करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। वह आगामी दिनों में लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा को 4,500 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्यौरा सौंपेंगे। उन्‍होंने प्रजापति की बेहिसाब संपत्ति से जुड़े मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही दावा किया है कि राजनीति संन्यास लेने का ढिढोरा पीटने वाले प्रजापति अब मंत्री पद से इस्तीफा दें।
बचाते चलें कि‍ द्वि‍वेदी ने शनिवार को प्रजापति परिवार और उनके रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई जमीनों के रजिस्ट्री के दस्तावेज बतौर सबूत दिखाया। इससे पहले उन्‍होंने 1,728 पन्नों का दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपा था। द्वि‍वेदी ने कहा कि उन्हें जान-माल की धमकियां मिल रही हैं। प्रजापति ने कोई धमकी नहीं दी है, लेकिन कुछ लोग उन्हें देख लेने की धमकी दे रहे हैं। उधर, इस ताजे मामले को लेकर प्रजापति से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
प्रजापति‍ के खि‍लाफ लोकायुक्‍त से की है शि‍कायत
दूसरी ओर, लोकायुक्त ने कहा कि द्वि‍वेदी ने आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाते हुए प्रजापति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ दस्तावेज भी दिए हैं। लोकायुक्त ने कहा कि द्वि‍वेदी यदि‍ और दस्तावेज देते हैं तो जांच में आसानी होगी। इस बीच चर्चा है कि लोकायुक्त के पास सपा मंत्री अंबिका चौधरी और अरविंद सिंह गोप की शिकायत पहुंची है। हालांकि, लोकायुक्त ने साफ किया है कि उनके पास अंबिका चौधरी और अरविंद सिंह गोप के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।
प्रजापति के चरित्र पर उठाए सवाल
द्वि‍वेदी ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि प्रजापति की नाजायज बेटी भी है। उनकी महिला मित्र गुड्डा की बेटी से प्रजापति का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी। गीतापल्ली स्थित उनके आवास प्रजापति भवन में गुड्डा रहती है। गुड्डा 550 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं, जबकि वे एपीएलकार्ड धारक हैं। द्वि‍वेदी के मुताबिक, गुड्डा के पास इतना कालाधन कहां से आया, यह आपने आप में जांच का विषय़ है। ऐसे में स्वाभाविक है कि‍ प्रजापति का पैसा लगा है।
आगे पढ़ि‍ए चुनावी हलफनामे में प्रजापति‍ ने दी है झूठी जानकारी