पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Only CCTV Warning Hoardings Places In Lucknow Not Install CCTV Camera

महज होर्डिंग्स पर ही दिख रहे हैं CCTV कैमरे, सुरक्षा के नाम पर है धोखा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. सावधान! आप कैमरे की जद में हैं। ऐसे पोस्‍टर और बैनर से राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर लगे हुए हैं, लेकिन ये सिर्फ दिखावा मात्र है। वास्तव में शहर में कई जगह ऐसी हैं, जहां पर हाइटेक होने का दावा करने वाली लखनऊ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाए ही नहीं है, बल्कि सिर्फ चेतावनी के लिए बोर्ड लगा दिए हैं। वहीं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे भी हैं, उनकी फुटेज क्वालिटी इतनी खराब है कि पुलिस को अपराधी की शिनाख्त करने में पसीने छूट जाते हैं।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी के 70 चौराहों पर 280 कैमरे लगाने की बात हुई थी। लखनऊ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की बजाए सिर्फ उसकी होर्डिंग्स लगा कर खानापूर्ति कर ली है। इस मामले पर डीआईजी आरके चतुर्वेदी का कहना है कि अभी कैमरों के इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है। कई जगह जहां पर होर्डिंग्स लगी हैं, लेकिन कैमरा दूसरी जगह पर लगा है। जहां कैमरे नहीं दिख रहे हैं, वहां पर होर्डिंग्स प्रिवेंटिव इफेक्ट के लिए लगाई गई हैं। जहां भी होर्डिंग्स लगी हैं, वह किसी न किसी तरह से कैमरे की जद में हैं।

इमामबाड़ा न सिर्फ केवल शहर की पहचान है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी महत्‍वपूर्ण है। इसके अलावा पुराना चौक भी संवेदनशील इलाका है। ऐसे में लखनऊ पुलिस ने आसपास 'आप कैमरे की जद में है' के दर्जनों बैनर तो लगा दिए हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरे अभी त‍क नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो इसकी जिम्‍मेदारी कौन उठाएगा? पुराने लखनऊ से लेकर डालीगंज पुल तक कैमरे की जगह केवल बैनर ही निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में कोई अपराधी घटना को अंजाम देकर चला जाए तो पुलिस के पास हाथ मलने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा।

अपराधियों की है मौज
हर चौराहे पर हर पोल पर कैमरे की नजर का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस जरूर सीसीटीवी कैमरों को खंगालती नजर आती है। लेकिन, हकीकत यह है कि अधिकतर जगहों पर कैमरे लगे ही नहीं है। जहां पर लगे हैं, उनकी क्‍वालिटी खराब है। ऐसे में फुटेज में सही तस्‍वीर नहीं आने से अपराधी की सही पहचान नहीं हो पाती है। एसएसपी ने खुद सीएम के सामने यह दावा किया था कि राजधानी में 4000 से ज्यादा कैमरे लगा दिए गए हैं। इसमें पुलिस ने व्यापारियों के प्राइवेट कैमरों को ही अपना बता कर खुद की पीठ थपथपा ली है।
आगे देखिए, लखनऊ के ऐसी जगहें जहां सिर्फ होर्डिंग्स लगी हैं सीसीटीवी कैमरे नहीं...
PHOTOS BY: Ashutosh Tripathi