पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Open Sewer Streets Invitation Incident Corporation Lazy

सड़कों के बीचोंबीच खुला सीवर दे रहा हादसों को न्‍योता, नि‍गम बेपरवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: ऐशबाग में सड़कों के बीचोंबीच खला पड़ा सीवर।
लखनऊ. राजधानी की सड़कों पर यदि‍ आप चल रहे हैं तो जरा संभलकर चलिए, क्योंकि यहां सड़कों के बीचोंबीच खुले सीवर से कभी भी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। वहीं सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे और उसमें भरा पानी हादसों को न्‍योता दे रहे हैं। कि‍सी एक सड़क की ऐसी दशा नहीं है, शहर में अधि‍कतर सड़कें ऐसी हैं जो नगर नि‍गम की लापरवाही की कहानी कह रही हैं। इसके बावजूद नि‍गम बेपरवाह है।
बताते चलें कि‍ जून में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर में खुले नाले ने पांच साल की एक मासूम बच्ची को निगल लिया था। खेलते समय वह घर के पास बह रहे नाले में गिर गई थी। सूचना मिलते ही लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत ही उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था।
पिछले करीब तीन साल में ऐसी घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें सात बच्चे शामिल हैं। इस साल की पहली घटना में साउथ सिटी में एक साइकिल सवार बच्चा खुले मैनहोल में गिर कर मौत का शिकार हुआ था। इस मामले में प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब दूसरी घटना सर्वोदयनगर की है, जिसमें परिवार की इकलौती बच्ची की खुले नाले में गिर कर असमय मौत हो गई। इसके बावजूद नगर नि‍गम सबक नहीं ले रहा है।
ऐशबाग इलाके में खुले पड़े हैं सीवर
शहर के ऐशबाग इलाके में सीवरेज के ढक्‍कन कई दि‍नों से खुले पड़े हैं, जो सड़क के बीचोंबीच है। यहां दुकान करने वाले नसीम का कहना है कि यहां पर चैंबर टूट गया था जिसके बाद इसे सही कराया गया है। चैंबर तो सही हो गया, लेकिन इसे ढका नहीं गया। काफी दिनों से ये ऐसे ही खुला पड़ा है। यह सड़क के बीचोंबीच होने के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
स्‍थानीय नि‍वासी मोहम्मद इरफान का कहना है कि सबसे ज्यादा डर तब रहता है जब रात को लाइट चली जाती है। ऐसे में कुछ दिखाई नहीं देता। एक दिन रात में वह खुद ही इसमें गिरते-गिरते बचे थे। ऐशबाग के साथ केशरबाग के पास भी सीवरेज के ढक्‍कन खुले पड़े हैं।
आगे पढ़ि‍ए सड़कों पर बने गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्‍योता…