हर साल की तरह इसबार भी 35वी वाहिनी पीएसी ग्राउंड में पीएसी ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश भर के सेनानानक और पीएसी के जिला प्रमुख मौजूद थे। कार्यक्रम में पुलिस निदेशक एलएल बनर्जी ऐन वक्त पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में पीएसी प्रमुख जावेद अहमद ने सलामी परेड ली।
सलामी परेड के बाद हुआ पुरस्कार वितरण
सलामी परेड और पुरस्कार वितरण के बाद अधिकारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए जवानों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पीएसी के जवानों ने सेना की वर्दी पहनकर कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। उनके कारनामों को देखते हुए पुलिस के सभी बड़े अधिकारियों ने तालियां बजाकर सबकी हौसला अफजाई की। अधिकारियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
हर काम एक मिनट में किया पूरा
अधिकारियों के सामने पीएसी ने अपना जौहर दिखाया। एक के बाद एक मॉक ड्रिल करते हुए पीएसी के जवानों ने बताया कि किस तरह वे किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। सबसे खास बात यह रही कि पीएसी के जवानों ने हर काम को एक मिनट के अंदर ही पूरा करके दिखाया।
आगे पढ़िए, पीएसी के जवानों ने दिखाए कई करतब...