पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायती राज मंत्री का निधन, शोक सभा के बाद विधानसभा गुरुवार तक स्थगित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव का मंगलवार को निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। पंचायती राज मंत्री के निधन के बाद विधानसभा में शोक सभा हुई। सीएम और विधायकों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद विधानसभा गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...