पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अखिलेश के बजट में यूथ मांग रहे इनोवेशन के मौके, फीमेल्स को चाहिए सेफ्टी एश्योरेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. यूपी विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है। 12 फरवरी को अखिलेश यादव आम बजट पेश करेंगे। बजट से सबको बड़ी उम्मीदें होती हैं। हर तबका चाहे वह यूथ, बिजनेसमैन, दुकानदार, हाउस वाइफ या पेशेंट हो, अपने लिए कुछ न कुछ एक्सपेक्ट करता है। dainikbhaskar.com ने ऐसे लोगों से बात की और उनसे जाना कि वे आम बजट से क्या उम्मीद करते हैं।
आगे पढ़िए, किस कैटेगरी की क्या है डिमांड? बजट से क्या है एक्सपेक्टेशन?...
- आईईटी में बीटेक के स्टूडेंट आकाश ने बताया कि सीएम अखिलेश यादव यूथ के आइकॉन हैं। इसलिए यूथ को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
- यूथ की एक्सपेक्टेशन है कि इस बजट में उन्हें इनोवेशन को प्लैटफार्म देने की नई पहल होनी चाहिए, ताकि उनके स्किल को प्लैटफॉर्म मिले।
- यूथ की एक्सपेक्टेशन है कि ज्यादा ट्रिपल आईटी सेटअप किए जाएं, ताकि क्वालिटी टेक्निकल एजूकेशन मिल सके।
- इस बजट में यूथ जॉब अपॉर्चुनिटी के बढ़ने का भी इंतजार कर रहा है।
- आईआईएम में पढ़ने वाले मनीष मेश्राम का मानना है कि गवर्मेंट को मैनेजमेंट सेक्टर में काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही इंट्राप्रेन्योर बनने का सपना देखने वाले यूथ के लिए भी बजट में कुछ खास होना चाहिए।
- एलयू में पढ़ने वाली साक्षी अग्रवाल को उम्मीद है कि सरकार ने पिछले बजट में सूबे की बेसिक एजूकेशन को इंप्रूव करने की बात कही थी, जो अभी भी खस्ताहाल है। इसलिए सूबे की क्वालिटी एजूकेशन को इम्प्रूव करने के लिए कुछ बेहतर करना चाहिए।
बिजनेसमैन को क्या चाहिए?
- अपकमिंग बजट में बिजनेसमैन राजुल सिंह को उम्मीद है कि यूपी में दादरी नोएडा गाजियाबाद की तर्ज पर और भी इन्वेस्टमेंट एरिया बनाये जाएंगे। इससे बिजनेस को नई दिशा मिल सके।
- सूबे में बिजनेसमैन्स के साथ साथ यंग इंट्रप्रेन्योरशिप को भी बढ़ावा मिलना चाहिए।
- लखनऊ रूरल में रहने वाले आशीष सिंह को सीएम से ग्रामोद्योग रोजगार योजना में स्टार्टअप बजट की उम्मीद है। उनका मानना है कि इससे बड़ा फायदा होता है, इंडस्ट्री एक व्यक्ति लगाता है, लेकिन फायदा कई परिवारों को होता है। इसलिए इसके लिए एक्स्ट्रा बजट होना चाहिए।
- इसके साथ ही रूरल एरिया में सरकार को उभरते इंट्रप्रेन्योर्स को ध्यान में रखकर बिजली पानी का इंतजाम करना चाहिए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, दुकानदारों को बजट से क्या है उम्मीद...