पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Petrol Pump Staff Beaten Samajwadi Party Leader Lucknow News

पेट्रोल पंप पर विवाद, कर्मचारियों ने सपा की राष्‍ट्रीय पदाधिकारी को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. पेट्रोल भरने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को पेट्रोल पंप कर्मियों ने समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्‍ट्रीय पदाधिकारी की पिटाई कर दी। यही नहीं, उनके साथ मौजूद पदाधिकारी के बेटे को भी कर्मियों ने नहीं बख्‍शा। पुलिस ने महिला नेता की तहरीर पर पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आलम नगर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी रामावती यादव समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य हैं। शनिवार को वह घर से अपने बेटे सर्वेश के साथ बाइक से कुछ काम से नहर चौराहे तक आई थी। इस दौरान दोनों बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वीआईपी रोड स्थित शक्ति फिलिंग स्‍टेशन पहुंच गए। यहां दो सौ रुपए का पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया।
रामावती का कहना था कि उन्‍होंने 500 का नोट दिया और बाकी रुपए मांगने पर कर्मियों ने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि बेटे सर्वेश के अलावा एक साल के दूसरे बेटे चंचल पर भी हाथ उठाने से गुरेज नहीं किया।
मारपीट के दौरान रामावती के कपड़े भी फट गए। उनकी तहरीर पर कृष्‍णा नगर पुलिस ने पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सुनील कुमार कौल ने बताया कि पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज मंगाई जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: हंगाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।