पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Petrol Pump Workers Not Give Petrol In Bottle Policemen Beaten

बोतल में पेट्रोल नहीं देना पंपकर्मियों को पड़ा मंहगा, पुलिसवालों ने जमकर की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पुलिसवालों द्वारा मारपीट में घायल पेट्रोलपंप का कर्मचारी।
लखनऊ. शुक्रवार को मुंशी पुलिया के एक पेट्रोलपंप पर बोतल से पेट्रोल नहीं देना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। मॉर्डन पुलिस कंट्रोल की तीन गाड़ियों से पहुंचे पुलिसवालों ने पेट्रोलपंप कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। अपने बचाव में कर्मचारियों ने भी जो हाथ में आया, उसे लेकर पुलिसवालों पर टूट पड़े। लगभग आधा घंटे तक पेट्रोल पंप दोनों गुटों के बीच अखाड़ा बना रहा। भीड़ को बढ़ता देखकर तीनों गाड़ियों से आए सभी पुलिसवाले भाग निकले। अपने लोगों का नाम आने के बाद पुलिस मामले की जांच को टरकाने की कोशिश की।
लखनऊ के मुंशीपुलिया चौराहे पर इंडियन ऑयल का सचान फिलिंग सेंटर है। इसके मैनेजर दीपक साही हैं। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे अपाची बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने बोतल में 50 रुपए का पेट्रोल मांगा। इस पर कर्मचारी राहुल शुक्ल ने बोतल में पेट्रोल देने में अपनी असमर्थता जताई। इस पर युवक भड़क उठे। इसके बाद अपने बाप का धौंस दि‍खाकर गाली-गलौच करने लगे।
मना करते ही बिफरे रईसजादे, कैशि‍यर की करने लगे पि‍टाई
राहुल ने उन्हें कैशियर सुशील मिश्रा से बात करने को कहा। कैशियर सुशील ने भी दोनों लड़कों को बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया और सीसीटीवी लगे होने के हवाला दिया। इससे गुस्साए युवक ने किसी को फोन कर पेट्रोल नहीं मिलने की बात कही। कुछ ही मिनट के बाद मॉर्डन पुलिस कंट्रोल की तीन गाड़ियां पहुंच गई। उसमें से निकले पुलिसकर्मियों ने बिना बातचीत के राहुल की पिटाई शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पुलिसकर्मियों ने कैशियर को गाली देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।
पंप कर्मचारियों ने भी संभाला मोर्चा
पुलिसवालों से अपने साथी को पीटता देख पेट्रोलपंप पर तैनात लगभग 10 कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। देखते ही देखते पूरा पेट्रोलपंप अखाड़ा बन गया। स्थानीय लोगों की बढ़ती भीड़ देखने के बाद तीनों गाड़ियों से आए पुलिसकर्मी भाग निकले। इस मारपीट में ललित यादव, कुलदीप शुक्ला, विपिन यादव, प्रशांत शुक्ला सहित कई कर्मचारी घायल हो गए।

पुलिस बनी रही मूकदर्शक
पेट्रोलपंप से महज 10 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है, लेकि‍न मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, इसके विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इससे पेट्रोल लेने आए लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद कई पेट्रोल पंप एसोसिएशन के भी कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मी ने दरोगा को नामजद करते हुए दो अज्ञात युवकों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस को तहरीर दी है।
आगे पढ़ि‍ए सीसीटीवी में नहीं दिखी बोतल