लखनऊ. प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) राजधानी में टॉयलेट बनाने जा रहा है। इसके लिए करीब एक हजार टॉयलेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, लखनऊ नगर निगम इसके लिए सर्वे करा रहा है कि किन जगहों पर यह व्यवस्था दी जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम अब नेशनल हाइवे के किनारे पर भी शौचालय बनाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्दी ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नगर निगम के कमिश्नर उदय राज सिंह ने बताया कि निगम का काम शहर की सफाई-व्यवस्था को बनाए रखना है। इसके लिए शहर में करीब सौ टॉयलेट बनाने की योजना बनाई जा रही है। इनमें नेशनल हाइवे के किनारे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक जगहों पर सर्वे कराने के बाद लोगों को यह सुविधा दी जाएगी। वहीं, ऐसी जगहों का भी सर्वे करा रहे हैं, जहां पर लोगों के घर में टॉयलेट नहीं है। इसके बाद यहां भी लोगों को व्यवस्था देने पर विचार किया जाएगा।
एलडीए बनाएगा एक हजार टॉयलेट
एलडीए अब करीब एक हजार टॉयलेट बनाने जा रहा है। इसके लिए एलडीए के वीसी ने अधिकारियों को निर्देश भी दे दिया है। साथ ही कार्ययोजना बनाई जा रही है कि किन जगहों पर इस सुविधा की ज्यादा जरूरत है। इन टॉयलेट को हुडको कंपनी की सहायता से बनाया जाएगा। इस योजना पर करीब पांच लाख करोड़ रुपए खर्च होने के अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, प्रस्तावित टॉयलेट में सभी जरूरी सुविधाएं होगी। इनमें बिजली-पानी के साथ रखरखाव के भी उचित प्रबंध किए जाएंगे। साथ ही इनकी गुणवत्ता का भी खास ख्याल रखा जाएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए शौचालय बनाने का मुद्दा कई बार उठ चुका है...