पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Constable And RRB Examination Lucknow Uttar Pradesh

पुलिस भर्ती-RRB की परीक्षा आज, लाखों अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: गोरखपुर में आरआरबी परीक्षा देने आए परीक्षार्थी।
लखनऊ. यूपी में रविवार को पुलिस भर्ती और आरआरबी की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच खत्म हुई। ये परीक्षाएं आरक्षी भर्ती और आरआरबी गोरखपुर द्वारा जूनियर इंजीनियर के पोस्ट की थी। परीक्षा के लिए राजधानी में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा। पुलिस भर्ती की परीक्षा में करीब तीन लाख लोग शामिल हुए। परीक्षा में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं, बाहर से आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाई। इसके बाद भी छात्रों को लौटने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।
आरक्षी भर्ती परीक्षा पुलिस प्रोन्नति और भर्ती बोर्ड द्वारा कराई गई। सूबे के 18 मंडलों 20 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की गई। इसमें तीन लाख 51 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए गजेटेड अफसरों को सेंटर ऑब्जर्वर बनाया गया। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक का था। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए थे।
परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी
बीते सोमवार को भर्ती बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत मोबाइल और नकल के लिए प्रयोग किए जाने वाले अन्य संसाधनों को लेकर सख्ती बरती गई। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए, ताकि मुन्ना भाइयों पर नजर रखी जा सके।
आगे पढ़िए, आरआरबी परीक्षा के लिए क्या रही तैयारियां...