लखनऊ. सिटी में गुरुवार को टल्ली रिक्शेवाले ने बीच सड़क जमकर बवाल काटा। हंगामे के चलते बीच सड़क जाम लग गया और पुलिस वाले को रिक्शा संभालना पड़ा। इसके बाद भी रिक्शे वाले का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा।
होमगार्ड से बोला रिक्शेवाला- 10 रुपए में खरीदता हूं आपको…
-गुरुवार दोपहर आईटी चौराहे के पास रिक्शाचालक उदय राज तिवारी स्कूली बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था।
-अचानक उसका रिक्शा लहराया और एक्सीडेंट होते-होते बचा।
-इसके बाद राहगीरों के रोकने पर पता चला कि रिक्शे वाले ने शराब पी रखी है।
-लोगों के रोकने पर वह राहगीरों से भिड़ गया और जमकर मारपीट की।
-हंगामा होते देख आईटी चौकी के होमगार्ड आरके तिवारी मौके पर पहुंचे।
-उन्होंने रिक्शेवाले से कहा- रिक्शा साइड करो।
-इस पर रिक्शे वाले ने कहा- तुम्हें पता है यूपी में कितने होमगार्ड हैं? तुम्हारे जैसे होमगार्ड को मैं 10-10 रुपए में खरीदता हूं।
बवाल बढ़ता देख होमगार्ड ने किया पीसीआर को फोन
-इस पर होमगार्ड ने पीसीआर वैन को मौके पर बुलाया।
-मौके पर पहुंचे दरोगा और सिपाहियों ने उसे पब्लिक से बचाने के लिए पीसीआर वैन में बिठा लिया।
-इसके बाद रिक्शे वाले का रिक्शा पुलिस के सिपाहियों ने संभाला और साइड लगाया।
-इस पर रिक्शेवाले ने पुलिस को धमकी दिया कि एक फोन करूंगा तो सब घेर लिए जाओगे।
विवाद बढ़ता देख बच्चों ने किया मम्मी-पापा को फोन
-मारपीट होते देख रिक्शे पर सवार बच्चों ने अपने घर पर फोन कर दिया।
-यह सुनते ही उनके गार्जियंस मौके पर पहुंच गए।
-बाद में पुलिलवालों ने बच्चों उनके गार्जियंस को सौंप कर मामले को शांत कराया और रिक्शेवाले को छोड़ दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए अन्य फोटोज…