लखनऊ. सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात कलप्ना राजपूत की हुई संदिग्ध मौत से परदा नहीं उठ पाया है। इस बीच एक लेटर पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें कल्पना ने अपनी लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स के बारे में बताया था। लेटर में लिखा है, ''अगर मेरी प्रॉब्लम्स का साल्युशन नहीं हुआ तो मैं जान दे दूंगी।'' बता दें, कल्पना की 24 फरवरी को शादी थी।
क्या है पूरा मामला
- दारू गोदाम निवासी कल्पना सचिवालय में काम करती थी।
- 9 फरवरी की शाम फुफेरा भाई मनीष सचिवालय उसे लेने पहुंचा।
- यहां कल्पना लापता मिली। फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद शाम 7 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
- 10 फरवरी को कल्पना ने खुद मनीष को फोन किया और अपनी लोकेशन बताई।
- इसके बाद आशियाना के पास यातायात पार्क पहुंचे परिजनों को कल्पना बेहोश मिली।
- परिजनों ने उसे तुरंत पास के अवध हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से ट्रामा रेफर कर दिया गया।
- लेकिन ट्रामा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना में ये बातें बनी रहस्य
- 9 फरवरी को सचिवालय से अचानक कैसे गायब हुई कल्पना।
- यातायात पार्क कैसे पहुंची।
- रात भर कहां थी कल्पना।
- कैसे हुई मौत।
कल्पना ने लेटर में क्या लिखा
- वह सचिवालय में जहां बैठती थी, वहां के ड्रावर से एक लेटर मिला है।
- लेटर में कल्पना ने लिखा है, लाला सिंह नाम का युवक मुझे परेशान करता है।
- वह मेरी शादी रुकवाने की धमकी दे रहा है।
- मैं बहुत परेशान हूं। अगर मेरी प्रॉब्लम का साल्युशन नहीं होता है तो मैं जान दे दूंगी।
पुलिस का क्या है कहना
- एसएसपी राजेश पाण्डेय ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
- बिसरा को फारेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है।
- कल्पना की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से उसकी लास्ट लोकेशन और जानकारी जुटाई जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो और पुलिस में शिकायत वाला लेटर...