पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Start Opretion Flash Out To Arrest Criminals Lucknow

अपराधि‍यों पर नकेल कसने के लिए 'आल आउट' के बाद अब 'फ़्लैश आउट'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सहारागंज मॉल में ऑपरेशन 'फ्लैश आउट' के तहत मौजूद पुलिस और डॉग स्‍क्‍वॉयड।
लखनऊ. राजधानी के पॅाश इलाके हजरतगंज में स्थित सहारा मॉल में गुरुवार को एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन 'फ्लैश आउट' चलाया गया। इसके तहत पुलिस आलाधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्‍क्‍वॉयड और बम निरोधक दस्‍ता भी साथ रहा। यह अभियान करीब दो घंटे चला।

राजधानी में अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत शुरू हुए ऑपरेशन आल आउट के बाद अब ऑपरेशन फ़्लैश आउट शुरू किया गया है। इसके तहत राजधानी के सहारागंज मॉल में पुलिस ने सभी लोगों की सघन तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं मिला। इस बाबत एसएसपी के प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह के अभियान राजधानी के हर छोटे-बड़े मॉल में अभियान चलाया जाएगा।

क्या है फ्लैश आउट

एसएसपी के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लैश आउट में पुलिस द्वारा बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में और भीड़-भाड़ वाली जगह पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की धर पकड़ की जाती है। इस दौरान पुलिस डॉग स्क्यायड, बम स्क्यॉयड के साथ-साथ पुलिस महकमें के सभी बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
आगे स्‍लाइड में देखि‍ए ऑपरेशन फ्लैश आउट की अन्‍य तस्‍वीरें...