तस्वीर में: पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान की शुरुआत करते प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार।
लखनऊ. राजधानी स्थित वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ऑटो चालकों को पल्स पोलियो के प्रति जागरुकता लाने के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य को पोलियो मुक्त रहने के लिए तब तक सतर्कता बरतनी जरूरी है जब तक पूरे विश्व से यह बीमारी खत्म नहीं हो जाती।
अस्पताल परिसर में इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अरविंद कुमार ने बताया कि टीकाकरण अति आवश्यक है। नवजात शिशुओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए माता-पिता का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को सभी टीके लगवाएं। भारत में पोलियो समाप्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान और बंग्लादेश से अभी इस बीमारी का खात्मा नहीं हुआ है।
अरविंद कुमार ने कहा कि दोबारा देश में यह बीमारी न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। राज्य को पोलियो मुक्त रहने के लिए जरूरी है कि उस वक्त तक सतर्कता बरती जाए जब तक यह बीमारी पूरे विश्व से समाप्त नहीं हो जाती।
आगे पढ़िए यूपी में कब मिला था पोलियो का आखिरी केस...