लखनऊ/अलीगढ़. यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर अलीगढ़ में पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। हर पार्टी अपना सदस्यों को संख्या को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी ने सबसे पहले सदस्यता अभियान चलाकर बाकी पार्टियों को भी अपने कार्यकर्ता बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, अलीगढ़ में सपा के कार्यकर्ता बहुत कम हैं। अब यह पार्टी भी नए सदस्य जोड़ने की कवायद शुरू कर रही है।
बीजेपी ने नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए तकनीक का सहारा लिया था। बीजेपी जिला अध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि इस नई तकनीक का उन्हें काफी फायदा मिला है। यहां इस अभियान के तहत करीब एक लाख 50 हजार नए सदस्य बने हैं। वहीं, अलीगढ़ में सपा पार्टी ने अभी तक केवल एक लाख 35 हजार सदस्य बनाए हैं। ऐसे में सपा को नए सदस्य बनाने की जरूरत है।
अलीगढ़ में एक जुलाई 2015
सपा के जिला अध्यक्ष अशोक यादव का कहना है कि अलीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके लिए सपा का सदस्यता अभियान एक जुलाई 2014 से शुरू किया गया था। इसमें करीब तीन हजार सक्रिय सदस्य और एक लाख पचास हजार नए सदस्य बनाए गए थे। अब फिर से नए सदस्य बनाए जाएंगे।
सपा सदस्यता कार्यक्रम (फाइल फोटो)।