पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Powerful Man Beating Old Man Case File Lucknow Latest News

दंबग ने बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी के चिनहट थानाक्षेत्र में प्लंबर का काम करने वाले एक बुजुर्ग को दबंग ने लहूलुहान कर दिया। पीड़ि‍त जब दबंग के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गया तो रसूख के आगे पुलिस ने उसे भगा दिया। इस पर परिजनों ने बबाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ि‍त और पत्नी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबि‍क, चिनहट थानाक्षेत्र के पूरब टोला तकरोही निवासी गोकुल प्रसाद प्लंबर का काम करता है। मंगलवार की रात वह काम करके घर वापस जा रहा था। आरोप है कि रस्ते में पूर्व सभासद डॉ. काशीराम रावत ने सोहन रावत के साथ घर के सामने रोककर डंडो से पीटना शुरू कर दिया। इसमें उसका सिर फट गया।

जब पीड़ित परिवार के साथ दबंग के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने गया तो पुलिस ने उसे भगा दिया। इसके बाद जब परिजनों थाने पर हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने पीड़ि‍त की पत्नी सुशीला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तस्‍वीर में: पीड़ित गोकुल प्रसाद।