पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुलायम के बेटे की बॉडी पर आया था दिल, 10th से शुरू हुई थी LOVE स्‍टोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. अखिलेश यादव और डिंपल के अलावा यादव परिवार में एक और लव कपल है। मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक और अपर्णा की लव स्‍टारी हाईस्‍कूल से शुरू हो गई थी। सबसे खास बात ये है कि अपर्णा, प्रतीक की बॉडी से काफी इंप्रेस थीं। ब्रिटेन के एक अखबार से बातचीत में अर्पणा ने कहा था कि हम 8 साल से दोस्त हैं। इसलिए आप हमें हाईस्‍कूल स्वीटहार्ट्स भी कह सकते हैं।
प्रतीक की बॉडी पर फिदा हुईं थी अपर्णा
10वीं क्लास में ही अपर्णा का दिल प्रतीक पर आ गया था। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। 1988 में जन्मे प्रतीक बॉडी बिल्डर हुआ करते थे, आज भी उनकी बॉडी शानदार है। दोस्‍त बताते हैं कि प्रतीक की इसी बॉडी पर अपर्णा फिदा हुई थीं।
दोनों के अलग-अलग हैं शौक
- प्रतीक यादव रियल एस्टेट के बिजनेस के साथ बॉडी बिल्डिंग का शौक भी रखते हैं।
- 2012 में उन्हें एक इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग वेबसाइट ने ‘द इंटरनेशनल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ द मंथ’ के टाइटल से नवाजा था।
- हाल ही में उन्होंने लखनऊ में 'आयरन कोर' नाम से जिम भी खोला है।
- वहीं, अपर्णा को गाने का शौक है। लोक गायिका होने के साथ ही वह 'बी-अवेयर' नाम की सामाजिक संस्‍थान भी चलाती हैं।
शादी में पहुंचे थे अमिताभ-जया समेत कई सेलेब्‍स
- 8 साल की दोस्‍ती के बाद सितंबर 2010 में प्रतीक-अपर्णा की सगाई हुई और नवंबर 2011 में शादी।
- शादी में अमिताभ-जया बच्चन और अनिल अंबानी समेत कई सेलेब्‍स शामिल हुए थे।
- वर्तमान में दोनों की एक बेटी प्रथमा है।
- अपर्णा ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री और प्रतीक ने लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री ले चुके हैं।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, अपर्णा और प्रतीक की फोटोज...
खबरें और भी हैं...