भविष्यवक्ता सुषैन कुमार निगम ने एक बार फिर अपनी भविष्यवाणी सही होने का दावा किया है। उन्होंने
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार और
केजरीवाल की जीत की बात कही थी, जो विधानसभा चुनाव नतीजों ने सही साबित कर दिया है। इसके अलावा उनका यह भी मानना है कि चुनाव नतीजे के बाद से अलग-अलग कारणों से भाजपा की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आएगी। दिल्ली के विकास के लिए केजरीवाल द्वारा अपनाए जाने वाला मॉडल को बीजेपी शासित दूसरे राज्य भी अपनाएंगे।
उनका यह भी दावा है कि बहुत जल्द भारतीय सेना का एक बड़ा विमान हादसे का शिकार हो सकता है। बताते चलें कि इससे पहले भी उन्होंने साल 2014 में ही देश में कई जगह सेना के प्लेन क्रैश होने की बात कही थी। इसके बाद से जनवरी से अब तक देश में तीन जगह सेना प्लेन क्रैश हो चुके हैं। इनमें बीते दो फरवरी को नागालैंड के दीमापुर जिले में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इससे पहले बीते 27 जनवरी को राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायुसेना का एक मिग-27 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। जिससे सवार घायल हो गया। इसके बाद 31 जनवरी को गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हर बार सटीक भविष्य देखने का दावा करने वाले सुषैन कुमार निगम यूपी के कानपुर जिले के रहने वाले है और लखनऊ में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे है। इनका कहना है कि 7 साल की छोटी सी उम्र से ही भविष्य के बारे में अहसास होने लगा था और सही भविष्यवाणी करने लगे थे। 2005 के बाद से वो देश की होने वाली विभिन्न घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी करने लगे, जोकि हर बार सच हुई।
इनका ये भी कहना है कि भले ही वो पहले से किसी का भी भविष्य देख लेते हो लेकिन उसे बदल नहीं सकते, जो होना है वो होकर ही रहेगा। इनका ये भी दावा है कि किसी का भी भविष्य देखने के लिए ये जरुरी नहीं कि वो इनके सामने आए,
मोबाइल फोन से उसकी आवाज सुनकर भी वो सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं।
फोटो: सुषैन कुमार निगम