पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस की गाड़‍ियों पर लग सकता है ब्रेक, पंप मालिकों ने पेट्रोल देने से किया इनकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी में गुरुवार रात से पंप मालिकों ने पुलिस की गाड़‍ियों को पेट्रोल देने से मना कर दिया। कई पुलिसिया गाड़‍ियों को पंप से बिना पेट्रोल के लौटना पड़ा। अब पुलिस पंप मालिकों को मनाने में जुटी है।
दरअसल, पुलिस विभाग पर पेट्रोल पंप का 2.50 करोड़ का बकाया है। जिसे अब तक नहीं चुकाया गया। इसी को लेकर मालिकों ने फैसला किया कि पुलिस की गाड़‍ियों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इनमें SSP, DIG, IG सहित कई बड़े अफसरों की गाड़ियों को पंप से बिना पेट्रोल दिए वापस कर दिया गया।
वहीं, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव सुधीर वोहरा का कहना है कि हमने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। अगर किसी ने व्‍यक्तिगत तौर पर ऐसा निर्णय लिया है तो हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
खबरें और भी हैं...