लखनऊ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास यूनिवर्सिटी अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। आगामी 30 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। डिग्री और मेडल पाने वाले छात्रों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। छात्रों को दी दीक्षांत समारोह में सपा सुप्रीमो
मुलायम सिंह यादव और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के मेडल दिए जाएंगे। इसके साथ ही समारोह में मुलायम को मानद उपाधि भी दी जाएगी।
बताते चलें कि पहले दीक्षांत समारोह को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन खासा उत्साहित है। कार्यक्रम में सपा सुप्रीमों को राज्यपाल राम नाईक मानद उपाधि से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर उनके बेटे और सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह की खासियत यह होगी कि इसमें मेधावी छात्रों को मुलायम और अखिलेश के मेडल मिलेंगे।
इन छात्रों को मिलेंगे मेडल
दीक्षांत समारोह में साल 2013-14 का मुलायम सिंह यादव गोल्ड मेडल प्रिंस मौर्या को मिलेगा। साल 2013-14 का अखिलेश यादव गोल्ड मेडल सुरभि को दिया जाएगा। साल 2012-13 के का सिल्वर मेडल मल्लिका और ब्रॉन्च मेडल राज त्रिपाठी को दिया जाएगा।
वीसी मेडल पर साक्षी और दीपमाला का कब्जा
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अखिलेंद्र कुमार ने बताया कि 2013-14 का वीसी गोल्ड मेडल साक्षी श्रीवास्तव और दीपमाला को दिया जाएगा।
फोटो: पुनर्वास यूनिवर्सिटी।