पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Purvanchal Get Advantage In Battle Of Modi And Mulayam

मोदीv/sमुलायम: दो दिग्गजों की राजनैतिक लड़ाई में पूर्वांचल की बल्ले-बल्ले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. आजादी के बाद से हमेशा से उपेक्षित रहा यूपी का पूर्वांचल अब विकास की राह पर चल निकला है। राजनीति के दो दिग्गजों की महत्वाकांक्षा के चलते यह संभव हुआ है। अब तक नेता चुनाव जीतने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र को पांच सालों के लिए भूल जाते थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव जीतने के बाद पूर्वांचल में समीकरण बदल चुके हैं। वाराणसी के पड़ोसी जिले आजमगढ़ से चुनाव जीतने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने भी मोदी फैक्टर को मात देने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में सौगातों की बरसात कर दी है। साथ ही इस राजनैतिक लड़ाई में पूर्वांचल को फायदा होता नजर आ रहा है।
dainikbhaskar.com इन दोनों दिग्गजों के चुनाव जीतने के बाद दिए गए सौगातों के बारे में बताने जा रहा है...
मोदी ने वाराणसी के लिए तैयार किया विकास का खाका
पिछले साल नवंबर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर अन्य योजनाओं के बार में बताया। साथ ही उन्होंने वाराणसी के लिए किए जाने वाले विकास कार्यों की योजनाएं भी सांझा की। इनमें से कई योजनाओं को लागू भी किया जा चुका है।
हैंडीक्राफ्ट मेगा क्लस्टर पर सरकार करेगी 200 करोड़ निवेश
कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने हाल में वाराणसी में हैंडीक्राफ्ट मेगा क्लस्टर के लिए 200 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने भदोई और मिर्जापुर के कालीन उद्यमियों के लिए अलग मेगा क्लस्टर शुरू करने का भी एलान किया है। वहीं, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) रायबरेली का बनारस में सब-सेंटर भी शुरू किया जाएगा।
चलेंगी बैटरी वाली छोटी कार
मोदी चाहते हैं कि वाराणसी की सड़कों को जाम से निजात दिलाया जाए। इसके लिए उन्होंने बैटरी से चलने वाली छोटी कारें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में चलाने की योजना बनाई है। वहीं, मोदी घाटों पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी कई योजनाएं बनाना चाहते हैं। साथ ही गंगा स्नान के बाद उन्हें कपड़े बदलने और शौच की व्यवस्था भी की जाए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए वाराणसी में पैलेस ऑन व्हील्स लाना चाहते हैं मोदी...