लखनऊ. रेडियो मिर्ची की ओर से लखनऊ यूनिवर्सिटी में हो रहे 'र्मिची कैम्पस स्टार' प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं ने तीन घंटे तक आरजे के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान प्रोग्राम में बेहतर प्रदर्शन के लिए दो छात्रों को ओएलएक्स र्मिची कैम्पस स्टार चुना गया। यह प्रोग्राम छात्रों के अंदर की छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम की ओर से शनिवार को चलाया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को ही अलग-अलग विधाओं में प्रदर्शन का मौका दिया गया।
रेडियो मिर्ची का यह प्रोग्राम एपी सेन सभागार में हुआ। छात्रों ने रेडियो र्मिची आरजे अर्जित के साथ कई इवेंट में भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने प्रदर्शन के साथ मस्ती भी की। प्रोग्राम के अंत में र्मिची स्टार के रूप में दिव्यांशु सिंह और कमल किशोर को विजेता घोषित किया गया।
इवेंट के दौरान सीखने का मिला मौका
बीकॉम के छात्र अनुराग का कहना है कि इवेंट के दौरान गाने, नाचने, मिमिक्री समेत कई प्रोग्राम किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। वहीं, बीए तृतीय वर्ष के छात्र संदीप ने बताया कि उसे मिमिक्री करने का शौक है। इसलिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
25 कॉलेजों में हो रही है, कैम्पस स्टार की खोज
रेडियो मिर्ची के यूपी हेड पंकज धतरवाल ने बताया कि इस तरह का इवेंट कानपुर, बनारस और यूपी के दूसरे शहरों के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में भी आयोजित किए जा रहे हैं। कोशिश है कि युवाओं को प्रतिभा को सामने लाने का मौका मिले। यूपी में 25 कॉलेजों से र्मिची स्टार टैलेंट को खोजा जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ यूनिवर्सिटी में शनिवार को प्रोग्राम आयोजित किए गए थे। इवेंट के दौरान छात्रों की प्रस्तुति को रिकॉर्ड किया गया है, जिसके कई अंश ऑन एयर भी किए जाएंगे।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में रेडियो मिर्ची के 'र्मिची कैम्पस स्टार' में प्रस्तुति देते छात्र (तस्वीर में)