लखनऊ. दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की बैठक के बाद
राहुल गांधी बुधवार से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 'आप' पार्टी के नेता कुमार विश्वास के दौरे के बाद राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
वह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पहले दिन अपने क्षेत्र में आमजनों से अलग-अलग मुलाक़ात करेंगे, जबकि दूसरे दिन वह मुंशीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद एक बार फिर राहुल गांधी वहां के गणमान्य लोगों से मिलेंगे। इस दौरे में राहुल गांधी का पूरा फोकस आम जनता ही होगी।
हालांकि, अपने दो दिवसीय दौरे के लिए राहुल गांधी ने इस दौरे में प्रस्तावित कई कार्यक्रमों को रद्द किया गया है, जिसको लेकर उनके कार्यकर्ताओं में मायूसी है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने तो इसका विरोध करने का मन बनाया है। एनएसयूआई कार्यकर्तायों का कहना है कि यदि उनको राहुल गांधी से नहीं मिलने दिया गया तो वह इसका सड़कों पर इसका विरोध करेंगे।
आगे जानिए क्या है राहुल गांधी का कार्यक्रम