पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Railway Station Canteen Snakes Eat Rat Mineral Water Tab Water Lucknow Allahabad

सावधान! चूहे खाते हैं आपके स्नैक्स और बिकता है बोतलबंद जहर, यात्री ने किया स्टिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: चारबाग स्टेशन पर स्नैक्स के बीच चूहा और इलाहाबाद जंक्शन पर बोतल में पानी भरता लड़का।
लखनऊ. गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा शुरू की गई सेवा 'जीआरपी सिटीजन आई' ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। यात्री रेलवे स्टेशन पर होने वाली गड़बड़ियों को व्हाट्स ऐप नंबर 9454458064 के जरिए जीआरपी तक भेजने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी के चारबाग और इलाहाबाद जंक्शन पर सामने आया है। चारबाग स्टेशन में बने 'कमसम रेस्टोरेंट' में चल रही गड़बड़ी और इलाहबाद स्टेशन पर अवैध रूप से पानी की बोतलों को भर कर उन्हें पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर बेचने का स्टिंग करके तस्वीर एक यात्री ने भेजी है। इसके आधार पर अब उनपर कार्रवाई की जा रही है।
एक पैसेंजर द्वारा भेजे गए फोटो में साफ नजर आ रहा है कि चारबाग स्टेशन के 'कमसम रेस्टोरेंट' में जो चिप्स के पैकेट रखे हैं, उन्हें एक चूहा बड़े मजे से चिप्स का लुत्फ उठा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वह चूहा वहां काम करने वाले किसी कर्मचारी की निगाह में भी नहीं आया। पहले भी रेलवे की कैटरिंग सर्विस के बारे में खबर आती रही हैं कि खाना-पीने की जगहों पर सफाई नहीं रखी जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि अगर यह चूहे खाने पीने के सामान को जूठा कर कोई संक्रामक रोग फैला दें तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
इस बाबत जब नॉर्दर्न रेलवे के पीआरओ अश्विनी श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 'कमसम रेस्टोरेंट' का सुपरविजन रेलवे की सहयोगी संस्था आईआरसीटीसी करती है। खाने-पीने के सामान के रख-रखाव की गड़बड़ी है तो उन्हें तुरंत व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा जाएगा।
नल का पानी बना बोतलबंद
वहीं, इलाहाबाद जंक्शन से एक पैसेंजर ने जो तस्वीरें भेजी हैं, वह भी भयावह हैं। इन्हें देखकर साफ लग रहा है कि न केवल पैसेंजर्स को बोतलबंद पानी के नाम पर लूटा जा रहा है, बल्कि उनकी सेहत से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। इसमें एक लड़का खली बोतलों में स्टेशन पर लगे नल से पानी भर रहा है। इसके बाद वह इन बोतलों को बंद कर साधारण टेप से सील कर देता है। बाद में वहां से गुजरने वाली पैसेंजर्स को सीलबंद बोतल के पानी के नाम पर बेचा जाता है।
सस्ते दामों पर बेचते हैं पानी की बोतल
यात्रियों से इन बोतलों का दाम 10-15 रुपए वसूला जाता है, जबकि रेलवे के मेनू के हिसाब से बोतलबंद पानी का दाम 15 रुपए है। इस मामले में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ नवीन बाबू ने कहा कि समय समय पर अभियान चलाकर इस तरह की गतिविधि को रोकते हैं। इस मामले में एक बार फिर अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जीआरपी के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिटीजन आई सर्विस पर जागरूक पैसेंजर्स ऐसी तस्वीरें भेज रहे हैं, जिनसे व्यवस्था सुधारने का मौका मिलेगा।
आगे पढ़िए क्या है सिटीजन आई सर्विस...