पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rain In Lucknow Youth Enjoy With Friends

राजधानी में बारिश और युवाओं की जुगलबंदी, देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: बारिश का लुत्‍फ उठाते युवा।

लखनऊ. झमाझम बारिश के साथ राजधानी के युवाओं ने जमकर लुत्‍फ उठाया। इन युवाओं और बारिश की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से घिरे बादलों के कारण अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात डिग्री कम रहा। वहीं, बारिश भी 24. 5 मिली मीटर दर्ज हुई है।
सुबह से ही बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा। कई युवा गोमती नगर, हजरतगंज जैसी जगहों पर बारिश का लुत्‍फ उठाते दिखे। दोस्‍तों-यारों संग मौज-मस्‍ती करते इन युवाओं की जुबान पर बस एक शब्‍द था, ये दिन दोबारा नहीं आएंगे। हर कोई बारिश का मजा लेते हुए नजर आ रहा था। कहीं बाइक सवार खुद को भीगने से बचाने की असफल कोशिश करते दिखे। तो कई छतरी से खुद को भीगने से बचाने में लगे हुए थे। बात कुछ भी हो लेकिन, झमाझम हुई बारिश ने लोगों के चेहरों पर उमंग भरी मुस्कान जरूर ला दी।
आगे तस्‍वीरों में देखि‍ए युवओं और बारिश के बीच जुगलबंदी...