लखनऊ. सोमवार की शाम बंथरा थानाक्षेत्र के नटकौरा गांव निवासी एक सर्राफा व्यापारी को बेंती गांव के पास बदमाशों ने गोली मार दी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी हो कि बेंती वही गांव है, जिसे भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया हुआ है। गांव में इस तरह की वारदात अपने आप में राजधानी कि सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बताते चलें कि देश के गृहमंत्री दो दिन पहले ही बेंती गांव में एक बैंक शाखा का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
हरौनी बाजार में है ज्वेलर्स की दुकान
सर्राफा व्यापारी की लखनऊ-उन्नाव रोड पर स्थित हरौनी बाजार में साईं ज्वेलर्स के नाम से एक दुकान हैं। वह शाम को दुकान से लौटकर अपने घर जा रहा था। तब तक उसे बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बंथरा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सर्राफ को ट्रॉमा सेंटर लेकर गए हैं। पुलिस अभी इस बाबत कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस वारदात के पीछे लूट या पुरानी रंजिश भी हो सकती हैं।
प्रतीकात्मक फोटो