बदायूं. यूपी में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला यूपी के बदायूं जिले का है। यहां दो दिन पहले हुए रेप के आरोपी की हत्या कर दी गई है। मृतक के घरवालों का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने हत्या को अंजाम दिया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चलें कि बदायूं के थाना जरीफनगर में एक गांव में मेहमानी में आए दो युवकों ने नाबलिग से रेप का आरोप लगा था। इन दोनों में से पीड़िता के बहनोई का चचेरा भाई और दूसरा उसका बहनोई था। इन लोगों पर आरोप था कि जब पीड़िता घर के पीछे शौच करने गई थी। इसी दौरान दोनों ने रेप किया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की का मेडीकल कराकर मुकदमा दर्ज किया था। इसमें एक आरोपी प्रेमपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, दूसरा आरोपी इंद्रजीत फरार चल रहा था।
बुधवार को रेप के आरोप में फरार चल रहा इंद्रजीत का शव भगतानंगला के गांव में मिलने से सनसनी फैल गई। यह गांव थाना उघैती में पड़ता है। घटना की जानकारी होने पर वे भी मौके पर पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उनका आरोप है कि लड़की के परिजनों ने मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी है। परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं।
पुलिस का यह कहना है कि रेप में फरार आरोपी इंद्रजीत का शव बाग में मिला है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।