पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rape Attempt Failed Murder Beautician Five Arrested

रेप के प्रयास में असफल होने पर की गई थी ब्यूटीशियन की हत्या, पांच गि‍रफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. विभूतिखंड में बीते 13 सितंबर की देर रात ब्यूटीशियन की हत्या रेप के प्रयास में असफल होने के बाद बदमाशों ने की थी। पुलिस ने इसका खुलासा शनिवार को हत्या करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद किया। इनकी पहचान इन्दिरानगर में रहने वाले राहुल गुप्ता, आमिर, संदीप मिश्रा, सत्यम सिंह और गोमतीनगर निवासी असलम सिद्दीकी के रूप में हुई है।
पुलि‍स ने बताया कि‍ आरोपि‍यों ने ब्यूटीशियन को इन्दिरानगर स्थित राहुल गुप्ता के आवास पर बुलाया था, जहां उन्होंने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। वि‍रोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से डाकघर के पास फेंक कर फरार हो गए थे।
बताते चलें कि‍ 13 सितंबर को देर रात गस्त के दौरान पुलिस को विभूतिखंड स्थित लोहिया अस्पताल के डाकघर के पास एक युवती का का शव पड़ा मिला था। जिसे पहले लोहिया अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया गया। 72 घंटे इंतजार के बाद शव को भैसा कुंद स्थित इलेक्ट्रिक शवदाह सिस्टम से अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहचान न हो पाने की वजह से अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अखबार में शव शिनाख्त का विज्ञापन देखकर थाने पहुंचे घर वाले
शव का शिनाख्त न होने से परेशान विभूतिखंड के इंस्पेक्टर एके दूबे ने युवती का विज्ञापान अखबार में निकलवाया। विज्ञापन देखकर पुरानी तकिया निवासी फल विक्रेता कलीम की ससुराल वाले विभूतिखंड पहुंचे। उन लोगों ने बताया कि उनकी बेटी शरीफुन निशा 13 सितंबर से गायब है।
पुलिस ने फौरन उन्‍हें डाकघर के पास मिले शव की फोटो दिखाई। इसके बाद उन लोगों ने उसकी शिनाख्त शरीफुन निशा के रूप में की। पुलिस ने बताया कि‍ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
गोमतीनगर थाने की फाइल फोटो