पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Red Brigade Member Usha Won Cash KBC Show Amitabh Bachchan Lucknow News

अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी रेड ब्रिगेड की ऊषा, जीते 12 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा के साथ लखनऊ की रेड ब्रिगेड की टीम और ऊषा (बाएं से चौथी) ।
लखनऊ. टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति शो देखा करती थी। कभी सोचा नहीं था कि इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना तो सपने जैसा था। उनके साथ हाथ मिलाना हमेशा याद रहेगा। यह कहना है लखनऊ में रेड ब्रिगेड की संस्थापक ऊषा विश्वकर्मा का। हाल ही में उन्होंने केबीसी शो में हिस्सा लिया था।
सवालों के सही जवाब देकर इन्होंने कुल साढ़े बारह लाख रुपए जीते थे। अपनी जीत से खुश ऊषा का कहना है कि वह इस रकम को रेड ब्रिगेड में लड़कियों की ट्रेनिंग में खर्च करेंगी, ताकि आगे जगह वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।
मड़ियांव में रहने वाली ऊषा विश्वकर्मा ने dainikbhaskar.com की टीम से बातचीत की। उन्होंने बताया कि केबीसी में हिस्सा लेना रेड ब्रिगेड के लिए सम्मान की बात है। शो में वह 12 लाख रुपए जीतेंगी, इसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। ऊषा आगे कहती हैं कि शो में वह प्रियंका चोपड़ा के बगल में बैठकर सवालों के जवाब दे रही थीं। वह पल किसी पूरी तरह से रोमांच से भरा हुआ लग रहा था। गौरतलब है कि केबीसी में उनके साथ रेड ब्रिगेड की प्रीति, पूजा, लक्ष्‍मी, ज्‍योति, आफरीन भी गई थीं।
शूट करने आए लोगों से मिली थी केबीसी की जानकारी
ऊषा ने बताया कि वह रेड ब्रिगेड के लिए पहले से ही जानी जाती थी, लेकिन केबीसी के मंच ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया। वह बताती हैं, 'मेरे पास अचानक से एक फोन आया कि हम आपके ऊपर एक स्‍टोरी करना चाहते है। जब वह लोग लखनऊ शूट करने आए, तब उन्‍होंने मुझे केबीसी में हिस्सा लेने के बारे में बताया। इस तरह मुझे अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल गया'।
अमिताभ और प्रियंका से मिलना रहा सबसे अच्‍छा
ऊषा बताती हैं कि सदी के महानायक के अपने सामने देखना एक अलग ही अनुभव था। वह बहुत ही सीधे और सरल स्‍वभाव के हैं। हर किसी का सम्मान करते हैं। उन्‍होंने मुझसे मेरी और रेड ब्रिगेड की कहानी के बारे में पूछा। वहीं, प्रियंका चोपड़ा से मिलना भी रोमांच से भरा रहा। वह तो मुझसे ऐसे मिलीं, जैसे वह मेरी उनकी बहन हैं। इन दोनों कलाकारों को देखकर काफी गर्व महसूस हो रहा था।
हर कोई कहता है केबीसी वाली रेड ब्रिगेड
ऊषा विश्वकर्मा कहती हैं कि केबीसी में खेलने के बाद अब हर कोई उन्हें इसी नाम से पुकारता है। उनके साथ गई पूजा बताती है कि अमिताभ बच्चन और प्रियंका को इतने पास से देखकर यकीन नहीं हो रहा था। जब से वह वापस आई हैं, हर कोई उनके बारे में पूछता है। प्रियंका ने जिस तरह से महिलाओं के मुद्दे को उठाया उसकी तारीफ करनी चाहिए।
आगे की तस्वीरों में देखिए, रेड ब्रिगेड की कुछ अन्य तस्वीरें...