पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Relief And Rescue Camps Starts On Friday For Jammu Kashmir Effected People Lucknow Latest News

जम्मू-कश्मीर में फंसे अब तक 183 लोग पहुंचे घर, कल से राहत और बचाव कैंप शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: चिकित्‍सा श्‍ि‍ाविर में मरीज का करते हुए डॉक्‍टर।

लखनऊ.
जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में फंसे अब तक 183 लोगों को सकुशल उनके घर पहुंचाने की जानकारी राज्य सरकार ने दी है। इसके साथ ही शुक्रवार से राहत और बचाव कार्य कैंप शुरू कर दिए जाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी।

मुख्य सचिव आलोक रंजन के अगुवाई में बीते सप्ताह हुई बैठक में बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव के लिए अहम फैसले लिए गए थे। बैठक में बाढ़ पीडि़तों को मुफ्त चिकित्सा, सुविधाएं, भोजन, प्रत्येक व्यक्ति को दो हजार रुपए आर्थिक सहायता और बाढ़ पीडि़तो को सकुशल घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए विमान, रेल, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग की मदद ली जा रही है।

स्थानीय सूचना आयुक्त की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 183 लोगों को बचा कर उन्हें गर सकुशल पहुंचाया गया है। पल-पल की खबर लेने राज्य का कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है और जम्मू-कश्मीर सरकार के संपर्क में भी है। ऐसे में जिन परिवारों के लोग जम्मू-कश्मीर में फंसे हुए हैं उनकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं।

विमान से जिन यात्रियों को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर लाया जा रहा है, उन्हें स्थानीय आयुक्त और जिला प्रशासन गाजियाबाद सहयोग से रेलवे से घर तक पहुंचाने की मदद जारी है।
आगे तस्‍वीरों मे देखिए जम्‍मू-कश्‍मीर से लौटकर आने वाले यात्रियों की देखभाल में जुटी टीम...