लखनऊ/वाराणसी. इसबार का गणतंत्र दिवस अमेठी वालों के लिए कुछ ख़ास ही रहा। पिछले कई दिनों से अमेठी में डेरा जमाए आप पार्टी के नेता डॉ कुमार विश्वास ने कुछ जगह खुद झंडा फहराया तो दो तीन जगहों पर आम आदमी से झंडा फहरवाकर उन्हें ख़ास बना दिया।
इस अवसर पर अमेठी के नागरिकों और बच्चों को बधाई देते हुए डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि अगर 2014 के लोकसभा चुनावों में अमेठी की जनता उन्हें जिताती है तो अगले वर्ष गणतंत्र दिवस का भव्य कार्यक्रम अमेठी चौक पर किया जाएगा। उधर लखनऊ में सपा मुख्यालय पर मुलायम सिंह और मुख्य्मंत्री अखिलेश यादव ने भी झंडा फहराकर अपने कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को बधाई दी। सपा कार्यालय में सजाए गए प्लास्टिक के छोटे झंडे ज्यादातर पुराने मुड़े हुए थे, और तो और उनमें से कई छोटे झंडे फटे हुए थे।
इसी दौरान कुमार विश्वास ने अपने भाषण में बताया कि पिछले 60 सालों के दौरान राजनीतिक दलों ने जनता को छलने और भ्रष्टाचार करने में ही अपना ध्यान लगाया है। आज भी गांवों में जाने के लिए खेत और मेढ़ से होकर जाना पड़ता है, क्योंकि गांवों में सड़कों का बेहद अभाव है। जिस तरह हमने दिल्ली में जीजा जी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था उसी तरह अमेठी में साले जी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे।
आगे तस्वीरों में देखिए काशी और कुमार विश्वास ने कैसे मनाया गणतंत्र दिवस...