पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rickshaw Puller Opposed Girl Molestation Boys Beating Him In Lucknow

VIDEO: छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने बीच सड़क रिक्‍शेवाले को जमकर पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. डीएम आवास के पास रिक्‍शे से घर जा रही स्‍कूली छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों का विरोध करने पर रिक्‍शेवाले को जमकर पीटा गया। दबंग युवकों ने बीच सड़क रिक्‍शे वाले की ज‍मकर पिटाई कर दी। वहीं, कई लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन दबंगों की दबंगाई चरम पर थी। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।

दरअसल, स्कूल खत्म होने के बाद एक छात्रा रिक्शे पर बैठकर वापस अपने घर जा रही थी। हजरतगंज में डीएम आवास पार करने के बाद रिक्शा आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और रिक्शे को रुकवा दिया। साथ ही रिक्‍शे पर बैठी छात्रा को उतारने का इशारा किया। इसका रिक्‍शे वाले ने विरोध किया। इतने में ही दो युवक बाइक से उतरे और रिक्शेवाले को पीटने लगे।
भाग निकले तीनों युवक
इस दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव किया तो युवकों ने कहा रिक्शेवाला गलत ढंग से सड़क पर रिक्शा चला रहा था। ऐसे में जब राहगीरों का दबाव युवकों पर बढ़ने लगा तो युवकों को लगा मामला बिगड़ जाएगा। ऐसे में तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से निकल भागे।
आगे तस्‍वीर में देखिए बाइक पर सवार होकर तीनों युवक हुए फरार...