पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • RLB School Annual Function Celebrated Lucknow News

रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया स्‍कूल का वार्षिक समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सांस्‍कृतिक कार्यक्रम पेश करते स्‍कूल के छात्र।
लखनऊ. रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल पटेल नगर शाखा का वार्षिक समारोह मंगलवार को अमर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय सभागार में आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन संस्था के प्रबंधक जयपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से की गई। इसके बाद भारतीय संस्कृति की सत्यता को दर्शाते हुए नाटक 'राम केवट संवाद' अंग्रेजी नाटिका 'एज़ यू सो, सो शैल यू रीप' प्रस्तुति ने दशर्कों तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बच्चों ने जल ही जीवन है और जागरुकता अभियान पर नाटक भी प्रस्‍तुत किया। क्लासिकल और राजस्थानी डांस की भी
शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक जयपाल सिंह ने कहा कि बच्चों ने अद्मभुत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय संस्कृति को दर्शाते और महापुरुषों को याद करते हुए कई नाटक भी प्रस्तुत किए। इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्‍चों का उत्‍साह बढ़ाया।

सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना भी की। कार्यक्रम में दीपांशु, शशि‍शेखर, वसीम, साहिल, सौरभ, कामिनी, तन्मय, युवराज, वंषिका, मृदुल मोहन सिंह, सर्वेष, संजना थापा, अदिति, आकृति, संजना सिंह, अन्य सभी छात्र-छात्राओं को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में प्रिंसिपल पूजा कालरा ने सभी छात्राओं और अभिभावकों को धन्‍यवाद दिया।
आगे स्‍लाइड में देखिए कार्यक्रम से जुड़ी अन्‍य तस्‍वीरें...