पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Royal Tiger Ipshita Child Death Lucknow Latest News

रॉयल बंगाल टाइगर इप्शिता के बच्‍चे की मौत, कुछ ही दिन पहले हुआ था जन्‍म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. आखिर वही हुआ जिसका चिड़ियाघर प्रशासन को डर था। रविवारक को तड़के रॉयल बंगाल टागइर इप्‍शिता के बच्‍चे की मौत हो गई। करीब दो दिन पहले ही टाइगर ने अपने शावक को दूध पिलाना छोड़ दिया था। जिसके चलते शावक की हालत नाजुक बनी हुई थी। शावक की मौत से पूरा चिड़ियाघर प्रशासन शोकाकुल हो गया है। हालांकि, अभी मौत का सही कारण नहीं पता चल सका है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। यह जानकारी चिड़ियाघर के निदेशक अनुपम गुप्‍ता ने दी।

रविवार के तड़के सफेद बाघ आर्यन और रायल बंगाल टाइगर इप्शिता की ब्रीडिंग से जन्‍मी बाघिन शावक की मौत हो गर्इ। अनुपम गुप्‍ता ने बताया कि, तड़के 3.40 बजे शावक की देखभाल में लगे डॉ. उत्‍कर्ष शुक्‍ला ने उसके मौत की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि, रात 10 बजे डॉ. अशोक और डॉ. विकास उसकी सघन निगरानी में लगे हुए थे। इसके बाद भी शावक को बचाया नहीं जा सका।

डॉक्‍टरों की टीम, मां इप्शिता द्वारा बच्चे को छोड़ने के कारणों का पता लगाने का प्रयास करने में जुटी है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी इप्शिता ने दो बार शावकों को जन्म दिया लेकिन मां द्वारा शावकों को छोड़ दिए जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। ऐसे में कुछ ही दिन पहले दिए शावक के जन्‍म को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन सर्तक था।

मृतक शावक की फाइल फोटो।